निगम को फायर स्टेशन और वर्कशॉप के लिए जमीन का कब्जा सौंपा
ग्वालियर| पुरानी छावनी क्षेत्र में कुछ समय पहले अतिक्रमण से मुक्त हुई सरकारी जमीन पर निगम की टीम को राजस्व अमले ने कब्जा दे दिया। इस जमीन पर नगर निगम द्वारा फायर स्टेशन व वर्कशॉप का निर्माण कराया जाएगा। एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर ने कहा कि तीन महीने पहले उक्त भूमि से एक बिल्डर का कब्जा हटाया गया था। इसके बाद निगम की मांग पर मुक्त हुई जमीन को फायर स्टेशन व वर्कशॉप के लिए कलेक्टर अनुराग चौधरी ने आवंटित कर दिया था। शनिवार को राजस्व टीम ने जमीन का सीमांकन किया।