बैडमिंटन चैंपिनशिप 27 से, 4 दिन चलेंगे मैच
नगर निगम के एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 मार्च तक अायोजित रहेगी यह चैंपियनशिप
badminton competition
नगर निगम के एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 27 मार्च से ग्वालियर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय इस चैंपियनशिप में ग्वालियर चंबल संभाग के शटलर्स अपनी-अपनी चुनौती पेश कर सकेंगे। ग्वालियर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए प्रतिभागी शटलर्स 21 मार्च तक अपना-अपना पंजीयन करा सकते हैं। अंडर 13, अंडर 15, अंडर 17, अंडर 19 और 35 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के खिलाड़ी भी चैंपियन बनने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। महिला और पुरुष वर्ग में होने वाली इस चैंपियनशिप में प्रतिभागी शटलर्स को एकल और डबल्स मुकाबलों में शिरकत करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा मिश्रित मुकाबलों में भी प्रतिभागी गोल्ड जीतने के लिए दम दिखा सकेंगे। बताना मुनासिब होगा कि इस चैंपियनशिप के लिए पुलेला गोपीचंद अकादमी, एकलव्य बैडमिंटन अकादमी, एलएनआईपीई अकादमी, प्रयास चैम्प अकादमी दतिया, निखिल्स चैम्प अकादमी शिवपुरी, अशोकनगर बैडमिंटन संघ, मुरैना बैडमिंटन एसोसिएशन, जीवाजी क्लब, सोनिक मेमोरियल बैडमिंटन क्लब और एजी ऑफिस से भी खिलाड़ियों को खेलने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।