ढाबे में चल रहा था बीयर बार, मैनेजर गिरफ्तार
अाबकारी अमले को शराब के साथ पकड़ा, फिर छोड़ा
रायरू डिस्टलरी से दो बोलेरो जीप में शराब लेकर जा रहे अाबकारी विभाग के अमले को पकड़े जाने की चर्चा विभाग में है। बताया गया है तीन दिन पूर्व जलालपुर के पास तीन अाबकारी अारक्षकों को शराब के साथ पकड़ा था। इनके पास से 6-6 पेटी शराब बरामद हुई थी। शराब के साथ पकड़े गए अाबकारी अमले को तीन घंटे तक थाने में बैठाया गया। बाद में एक अाबकारी अधिकारी ने मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अपने अमले को छुड़ाया। साथ ही विभाग ने पत्र लिख कर दिया कि शराब को परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। मामले पर अाबकारी व पुलिस के अफसर कुछ भी नहीं बोल रहे हैंैं।
ग्वालियर| झांसी रोड क्षेत्र के नीलगिरि ढाबे पर बिना अनुमति लोगों को शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर इस अवैध बीयर बार से शराब जब्त करने के साथ मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं महाराजपुरा थाना पुलिस ने एक टवेरा कार की चेकिंग कर 9 पेटी शराब जब्त की। मामले में आरोपी लक्ष्मण पुत्र बहादुर चौहान निवासी डीडी नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। होली के पर्व के मद्देनजर चलाई जा रही मुहिम में दो दिन में 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हाल में प्रशासन ने शराब ठेकेदार के ठिकानों से 1 करोड़ रुपए की अवैध शराब बरामद की थी।