नए सत्र से जॉब ऑरिएंटेड कोर्स शुरु करेगा भोज विश्वविद्यालय
मध्यप्रदेश भोज (ओपन यूनिवर्सिटी) विश्वविद्यालय नए सत्र में जॉब ऑरिएंटेड कोर्स शुरु करेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिए हैं। इस प्रोग्राम को वर्क एक्स का नाम दिया गया है और इसके लिए एक कोर्स तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के माध्यम से ही छात्र को रोजगार दिलाया जाएगा।
नए सत्र से शुरु होगा कोर्स
नए सत्र से जॉब ऑरिएंटेड कोर्स शुरु होंगे। इसमें पढ़ाई के साथ रोजगार की व्यवस्था भी की जाएगी। छात्र ऑनलाइन अपनी पढ़ाई कर सकता है। इसमें इंटर्नशिप के साथ छात्रों को स्टाईपेंड भी मिलेगा।
शिवकांत शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर भोज विश्वविद्यालय
पांच सेक्टर तय किए
भोज विश्विद्यालय द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए पांच सेक्टर तय किए गए हैं। इन पांच सेक्टर के कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों को ऑनलाइन ट्यूटोरियल उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को मोबाइल लर्निंग एप लुर्निंगो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को इंटर्नशिप दी जाएगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास को बढ़ाना है।
{छात्रों की सुविधा... **