मप्र में जल्द गठित होगी ब्लाइंड वूमन क्रिकेट टीम
प्रदेश की दृष्टिबाधित तीन बेटियां भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। ये भले ही देख नहीं सकती लेकिन इनके दिल में भारत के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है। ये सभी ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसी बेटियों की तलाश की जा रही है। अगले एक साल में मप्र की टीम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। एसोसिएशन के चेयरमैन राघवेंद्र शर्मा बताते हैं कि आठ साल पहले मप्र में बॉयज की स्टेट क्रिकेट टीम बनाई गई थी। इस टीम के कई ब्लाइंड खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। इसी टीम ने शारजहां में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया में भारत का लोहा मनवाया था। यही टीम 27-28 मार्च को भोपाल में दक्षिण अफ्रीका के ब्लाइंड खिलाड़ियों की टीम से भिड़ेगी।
हम भी कर सकते हैं
क्रिकेट के बारे में सुनकर हम रोमांचित हो जाते हैं। हमें जब जानकारी मिली कि हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम दुनिया की टीमों को हरा रही है तो हम भी यह कर सकते हैं। हम भी क्रिकेट खेलकर देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसीलिए हमने क्रिकेट को चुना और अब हम मेहनत से तैयारी कर रहे हैं।
प्रिया छाबरा, प्रतीक्षा गौतम, पिंकी , ब्लाइंड महिला क्रिकेटर
{देश में डंका बजाने को तैयार हो रही एक और महिला क्रिकेट टीम**
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर फाइनल में उपविजेजा रहकर अपनी प्रतिभा का परचम फहराया है। ऐसा ही कमाल मप्र की ब्लाइंड बॉयज क्रिकेट टीम भी कर चुकी है। अगले साल तक प्रदेश की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम भी तैयार होने के आसार हैं। इसके लिए प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की तलाश जारी है।**