दौलत और शानो-शौकत का दिखावा पसंद है बॉक्सर फ्लायड मेवेदर को**
22 करोड़ की चोरी का इल्जाम लगा
मेवेदर की पूर्व गर्लफ्रेंड, शैंटेल जैक्सन 2019 में उनपर 22 करोड़ रुपए की चोरी का इल्जाम लगा चुकी हैं। जिसमें शैंटल ने 18 करोड़ रुपए की हीरे की अंगूठी, 1.5 करोड़ रुपए कीमत का डायमंड सेट, 74 लाख रुपए का हीरे का ब्रेसलेट, डायमंड हार्टनेकलेस, हीरे जड़ी रोलेक्स घड़ी, डायमंड रोलेक्स अपने कपड़े, पर्स और जूते ये सारी चीजें चोरी करने करने का आरोप भी उन्होंने मेवेदर पर लगाया। साथ ही शैंटल ने कहा कि उन्होंने बिना परमिशन के उनका क्रेडिट कार्ड भी यूज किया और उनके पैसे भी निकाले। शैंटल का कहना है कि मेवेदर से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था और इसी के कारण नाराज होकर उन्होंने शैंटल की महंगी चीजें चुरा लीं।
पार्टनर्स के किस्से
लंबे समय तक उनकी पूर्व पार्टनर रहीं जोसी हैरिस उनके 3 बच्चों की मां भी उनके व्यवहार से त्रस्त थीं। हैरिस ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेवेदर उन्हें हमेशा बच्चों के सामने पीटते थे। इनके अलावा कई और महिलाओं के साथ भी इस बॉक्सर ने ऐसे व्यवहार किया जैसे वो रिंग में अपने विरोधी से लड़ रहा हो। बताया जा रहा है कि आजकल वे अपने से उम्र में 20 साल छोटी मॉडल यस्मी मेंडेगुइया के साथ डेट कर रहे हैं। यस्मी और मेवेदर एक शॉपिंग मॉल में मिले थे और तभी से दोनों एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं।
पार्टी में लाखों का खर्च
ब्रिटेन, एसेक्स में अपने एक दोस्त के बेटे की बर्थ डे पार्टी में उन्होंने 9 लाख रुपए सिर्फ सेलिब्रेशन में उड़ा दिए। पार्टी में एक डिश की कीमत 10 हजार से ज्यादा थी और वहां महंगी शराब भी परोसी गई थी। जब पार्टी का बिल आया तो बताया जाता है कि मेवेदर ने चीखकर कहा कि ये बिल सिर्फ मैं पे करूंगा क्योंकि मैं मनी मैन हूं। वहां वे होटल के स्टाफ मेंबर को अपनी करोड़ों की घड़ी दिखाते देखे गए और अपनी 25 रॉल्स रॉयस के बारे में भी उन्हें बता रहे थे।
आलीशान घर
मेवेदर 22,000 स्क्वेयर फीट के आलीशान मकान में लग्जीरियस स्टाइल में रहते हैं। 5 बेडरूम और 7 बाथरूम वाले उनके इस घर को कस्टम बिल्ट मेन्शन की श्रेणी में रखा जाता है। यह घर लास वेगास, नेवादा में है। रेसलमैनिया, एंटरटेनिंग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी मेवेदर, विग शो को मात दे चुके हैं, बताया जाता है कि रेसलमैनिया में आने के लिए मेवेदर को आयोजकों द्वारा 147 करोड़ रुपए पैमेंट किया गया था। इस शो से आयोजकों को 176 करोड़ से भी ज्यादा की आय हुई थी। उनके ऊपर महिलाओं से दुराचार के आरोप भी लग चुके हैं, जिसके चलते उन्हें कम्यूनिटी सर्विस और जेल व सस्पेंशन भी झेलना पड़ा था। उन्हें इस कारण से 90 दिनों तक जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।
नेटवर्थ
4000
करोड़
पूर्व अमेरिकी प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रमोटर और बॉक्सर फ्लायड जॉय मेवेदर आजकल अपने यूरोप टूर व लग्जीरियस लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं।
फ्ला यड जॉय मेवेदर, बॉक्सिंग के साथ-साथ अपनी लग्जीरियस और महंगी लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। खास बात यह है कि 43 साल के मेवेदर जितने पैसे वाले हैं उससे ज्यादा क्रेजी अपनी दौलत के प्रदर्शन के लिए भी रहते हैं। हाल ही में लंदन टूर पर गए मेवेदर 1 करोड़ की हीरों जड़ी घड़ी, 2 करोड़ की रॉल्स रॉयस और 5 डायमंड का ब्रेसलेट कलाई पर व गले में हीरों की महंगी ज्वैलरी पहने देखे गए। ग्रैंड रेपिड्स, मिशिगन के बॉक्सर परिवार में जन्मे मेवेदर को ये पेशा विरासत में मिला है। घर में उनकी दादी ने सबसे पहले यह महसूस किया कि उनमें बॉक्सर होने के पूरे गुण हैं। वे बचपन से सिर्फ और सिर्फ बॉक्सिंग के लिए ही गंभीर रहे।
15 टाइटल्स पर कब्जा
अपने पूरे कॅरिअर के दौरान उन्होंने बॉक्सिंग चैंपियनशिप के करीब 15 बड़े खिताबों पर अपना कब्जा जमाया और वे अविजित चैंपियन रिटायर्ड हुए हैं। 1996 के ओलिंपिक, यूएस गोल्डन ग्लोव्स चैंपियनशिप, यू.एस नैशनल चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने दिग्गजों को शिकस्त दी। उन्हें 2010 में बॉक्सिंग राइटर्स एसोसिएशन, अमेरिका द्वारा दशक के फाइटर बॉक्सर के खिताब से नवाजा जा चुका है। रिंग मैग्जीन फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी उन्हें 2 बार मिल चुका है। 2008 में मेवेदर ने एक रैप सान्ग रेकॉर्ड किया जिसका टाइटल येप है। उन्होंने एक बॉक्सिंग जिम भी खरीद रखा है, जिसे मेवेदर बॉक्सिंग क्लब के नाम के जाना जाता है। ये लास वेगास चाइना टाउन प्लाजा में मौजूद है। लास वेगास के एक ऑटोमोबाइल कंपनी ने मेवेदर के बारे में यहां तक खुलासा किया है कि इस बॉक्सर ने एक बार उनके यहां से एक साथ 88 कारें खरीदीं, जिसमें 14 रॉल्स रॉयस थीं।
DOB : 24 Feb 1977