- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Bringing Narcotics From Jhansi And Selling In Gwalior Bihar39s Crooks Two Accused With 61 Kg Of Cannabis Caught
झांसी से मादक पदार्थ लाकर ग्वालियर में बेचते थे बिहार के बदमाश, 61 किलो गांजे के साथ दो आरोपी पकड़े
झांसी से मादक पदार्थ लाकर ग्वालियर में बेचने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। इनके पास से 61 किलो गांजा बरामद हुआ है। लंबे समय से यह बदमाश ग्वालियर, दतिया और भिंड में मादक पदार्थ सप्लाई कर रहे थे। यह बदमाश जिन लोगों से गांजा लाए थे, उनके भी नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
एएसपी सतेंद्र तोमर ने बताया कि झांसी से मादक पदार्थ सप्लाई होने की जानकारी लगातार मिल रही थी। इसे लेकर डीएसपी क्राइम र|ेश तोमर और टीआई दामोदर गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम बनाकर पिछले 15 दिन से नशे के सौदागरों की तलाश में लगी थी। झांसी से मंगलवार को जैसे ही गाड़ी निकली तो मुखबिर से खबर मिल गई। पहली टीम दतिया हाईवे पर लगाई गई। दूसरी टीम झांसी रोड पर लगाई गई। दतिया से जैसे ही गाड़ी निकली तो झांसी रोड वाली टीम को अलर्ट कर दिया गया। झांसी रोड पर घेराबंदी कर सफेद रंग की टवेरा यूपी 77 जेड 3654 को रोक लिया गया। इसमें दो युवक मिले। जब कार की तलाशी ली तो इसमें से बोरे बरामद हुए, जिनमें गांजा भरा हुआ था। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम राजेश पुत्र कुंदन शर्मा (30) निवासी गोपालगंज बिहार और हारुन पुत्र अब्दुल हसन (31) निवासी बिहार बताए गए। इन दोनों ने बताया कि झांसी के राजेंद्र मिश्रा और राजू चौधरी ने गांजा ग्वालियर भेजा था। ग्वालियर में पहुंचने के बाद एक मोबाइल नंबर पर कॉल करना था, जो इसकी डिलीवरी ले जाता। यह नंबर भी पुलिस को मिला है। यह पड़ताल की जा रही है कि यह नंबर किसका है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 6 लाख रुपए है। यह लोग पहले भी ग्वालियर आ चुके हैं। इसके अलावा दतिया और भिंड में भी गांजा सप्लाई करते हैं।
61 किलो गांजे के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।