पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बजट नहीं होने से परीक्षाओं की कॉपियों के बंडल नहीं भेजे जा रहे जबलपुर विवि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीआरएमसी : 700 छात्रों का रिजल्ट होगा प्रभावित

जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा नोडल सेंटरों को प्रेक्टिकल व परीक्षा कराने के लिए दिया जा रहा बजट नहीं आ रहा है। इसके चलते जीआरएमसी प्रशासन को परीक्षा कराने में तो परेशानी आ ही रही है। साथ ही सबसे बड़ी परेशानी यह है कि पैरा मेडिकल कोर्स, एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस की जो परीक्षा हो गई हैं उनकी कापियों के बंडल यूनिवर्सिटी नहीं भेज पा रहे हैं। इसके चलते करीब 700 से अधिक छात्रों की कॉपियां समय पर चेक नहीं हो पाएंगी। अगर जल्द ही बजट नहीं आया तो इनका छात्रों का रिजल्ट लेट होगा। इसी के मद्देनजर जीआरएमसी प्रशासन ने जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति को पत्र लिखकर कहा है कि बजट भेजा नहीं है कैसे परीक्षाएं कराएं? इसके बाद भी अभी तक बजट नहीं भेजा गया है।

मेडिकल कॉलेज, आयुष कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज की परीक्षाएं अब जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी कराता है। जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते छात्र ही नहीं नोडल सेंटर के अधिकारी और कर्मचारी भी परेशान हैं। जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा नोडल सेंटर को बजट नहीं भेजा गया है। करीब 4 माह पहले 30 हजार रुपए का बजट आया था, जो खत्म हो चुका है। यूनिवर्सिटी से आने वाले बजट से जीआरएमसी प्रबंधन को प्रैक्टिकल के साथ-साथ परीक्षाएं भी करानी पड़ती हैं। परीक्षा में जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगती है उनका भुगतान भी यूनिवर्सिटी से मिले बजट से ही कॉलेज को भुगतान करना पड़ता है। जीआरएमसी प्रबंधन जैसे-तैसे परीक्षाएं तो करा रहा है लेकिन परीक्षा के बाद छात्रों की कॉपियां चेक होने के लिए यूनिवर्सिटी कोरियर से नहीं भेज पा रहा है। यही कारण है कि पिछले डेढ़ सप्ताह में पैरा मेडिकल कोर्स, बीडीएस, एमबीबीएस और बीएचएमएस की जो परीक्षा हो गई हैं उनकी कॉपियों के बंडल कॉलेज में ही रखी हुई हैं। यह कॉपियां अब तभी जा पाएंगी जब कॉलेज में यूनिवर्सिटी से बजट आ जाएगा। जीआरएमसी प्रबंधन का कहना है कि यूनिवर्सिटी द्वारा समय पर बजट नहीं भेजा गया है। कई बार अधिकारियों को इस संबंध में फोन पर भी जानकारी दी है,लेकिन बजट नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...