बोतल से बना सकते हैं फूलदान,मनी बैंक और स्टिक से बुकमार्क
good step
स्टिक से बुकमार्कआइसक्रीम खाने के बाद इसकी स्टिक को लोग अक्सर फेंक देते हैं। इस पर कलर और डेकोरेटिव प्रोडक्ट से बुकमार्क तैयार कर सकते हैं।
डिब्बे के बर्ड हाउस
पुराने डिब्बे को डेकोरेट करके पक्षियों के लिए भी हाउस बना सकते हैं। इसे घर की छत व बालकनी पर लगा सकते हैं।
{बोतल की मनी बैंक |पुरानी प्लास्टिक बोतल के एक ओर छेद करके इसका उपयोग मनी बैंक के रूप में कर सकते हैं। इसे ऊपरी हिस्से को नेचुरल कलर से डेकोरेट कर सकते हैं। प्लास्टिक की बोतल से बनी मनी बैंक गिरने पर टूटेगी नहीं।
{बोतल के फूलदान |पुरानी प्लास्टिक और कांच की बोतल पर कलर करके इसे फूलदान के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इनको चाहें तो सुतली और रस्सी से भी डेकोरेट कर सकते हैं। साथ ही प्राकृतिक कलर कर सकते हैं।
प्लास्टिक फ्री अभियान का असर अब खासतौर पर महिलाओं पर दिखाई देने लगा है। इसी का परिणाम है कि महिलाएं खासतौर पर प्लास्टिक के उन प्रोडक्ट से हाेम डेकाेर के प्रोडक्ट तैयार कर रही हैं, जिनकाे वह अभी तक कचरा समझकर फेंक देती थी। होम डेकोर के लिए फ्री वर्कशॉप की शुरुआत कला मिलन ग्वालियर की ओर से की गई है।
इसमें शामिल ट्रेनर मधु बड़जात्या, प्रीति विजयवर्गीय और मोना शर्मा का कहना है इस प्रकार का आर्ट वर्क काफी आसान है। इसे घर पर ही तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा धीरे-धीरे जब काम में आपके हाथ की सफाई देखने लगे तो आप इसे एक्जीबिशन में सेल कर प्रॉफिट भी कमा सकती हैं। यह एक्सपर्ट की टीम महिलाओं के ग्रुप को जगह-जगह जाकर प्रशिक्षण देती हैं।