डेढ़ महीने बाद भी 13 बसों में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
शहर की सड़कों पर दौड़ रहीं स्मार्ट सिटी की 13 बसों में महिला यात्री असुरक्षित हैं। इन सभी बसों में पहले दिन से कैमरा लगना चाहिए थे। 7 जनवरी से 6 और 31 जनवरी से सात बसें दो तय मार्गों पर चल रही हैं। इनमें अभी तक एक भी बस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए। महाराज बाड़ा पर दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक टेंपो और ऑटो बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में इन सभी बसों में क्षमता से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन ने सिटी में चार मार्गों पर बसें चलाना तय किया है। अभी तक डीडी नगर से महाराज बाड़ा और पुरानी छावनी से बाड़ा तक ही बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि दो मार्गों पर और बसों को चलाना हैं। इनके लिए अभी तक बसें नहीं आ सकी हैं।
सिटी बसों के लिए प्लान
{सभी सिटी बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
{महिलाओं के लिए दो सीट अलग से रिजर्व रखी जाएं। {शहर में चलने वाली बसों को जीपीएस से जोड़ा जाए।
{बसों पर स्मार्ट सिटी का नाम बड़े अक्षरों में और आॅपरेटर का नाम छोटे अक्षरों में लिखा जाए।
सिटी बस सेवा... अभी दो रूट पर ही चल रहीं बसें