पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छग: नक्सली विस्फोट में दो जवान शहीद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों के बारूदी सुरंग विस्फोट में छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के दो जवान शहीद हो गए। केंद्रीय सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्सली दो एके 47 और दो वायरलेस सेट लूट ले गए। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि मारडूम थाने के बारसूर पल्ली मार्ग पर सड़क बनाने के काम काे देखते हुए इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स का एक नया कैम्प खोला गया था। दोपहर जवान गश्त पर थे। बोदली और मालावाही के बीच घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट किया। इसके बाद मुठभेड़ हुई। बाद में नक्सली भाग गए।

177 करोड़ रुपए के बैंक लाेन घोटाला मामले में पूर्व मंत्री के बेटे पर आरोपपत्र दाखिल

नई दिल्ली|सीबीआई ने 177 करोड़ रुपए के बैंक लाेन घोटाले के संबंध में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री अब्दुल रहीम राथेर के बेटे हिलाल राथेर के खिलाफ शनिवार को आरोपपत्र दाखिल किया। जांच एजेंसी ने इस घोटाले की जांच का जिम्मा संभालने के 10 दिन के भीतर यह आरोपपत्र दाखिल किया है।

महाराष्ट्र: चट्टान से टकराकर नाव डूबी, 88 यात्री बचाए

मुंबई|मुंबई के पास मांडवा समुद्र तट के करीब शनिवार काे चट्‌टान से टकराकर एक बोट डूब गई। हालांकि उस पर सवार सभी 88 लाेगाें काे बचा लिया गया। इनमें बच्चे अाैर महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा अरब सागर में सुबह करीब 10:15 बजे रायगढ़ िजले में मांडवा जेट्टी से एक किमी दूर हुअा। नाैका अजंता मुंबई के गेटवे अाॅफ इंडिया से रवाना हुई थी अाैर मांडवा जेट्टी जा रही थी। चट्टान से टकराने के बाद नाैका में छेद हाे गया अाैर पानी भरने लगा। क्रू ने जेट्टी अधिकारियाें काे इसकी सूचना दी। रायगढ़ के एसपी अनिल पारस्कर ने बताया कि समय रहते पुलिस पेट्राेल बाेट माैके पर पहुंची अाैर यात्रियाें काे सुरक्षित बचा लिया।

ग्वालियर, रविवार 15 मार्च, 2020 |

9
खबरें और भी हैं...