पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधर में चंबल एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र सरकार द्वारा भारतमाला परियोजना में शामिल करने से इनकार, भिंड जिले को शामिल करने की मांग के विवाद और बजट की कमी के चलते चंबल एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट अधर में लटक गया है। मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अफसरों ने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी बंद कर दिया है। अफसरों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार के हाथ खींच लेने के बाद अब धरातल पर इस प्रोजेक्ट की ज्यादा संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं।


अंचल के मुरैना और श्योपुर जिले को राजस्थान से जोड़ने वाले 198 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे के लिए वर्ष 2018 में सर्वे शुरू कराया गया था। सर्वे का कार्य पूरा हो जाने के बाद मप्र रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन इसे केंद्र सरकार के भूतल एवं परिवहन मंत्रालय के भारतमाला परियोजना में शामिल कराना चाह रहे थे, ताकि वहां से बजट हासिल हो सके।

दो बार इस संबंध में अफसरों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से बैठक में भारतमाला प्रोजेक्ट में इसे शामिल करने की मांग की थी, लेकिन इसे नकार दिया गया। दूसरी तरफ इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में भिंड जिले को शामिल करने के लिए आंदोलन शुरू हो गया। इसमें सांसद-विधायक जैसे जनप्रतिनिधि भी शामिल हो गए। इसके चलते अफसरों ने अब इस प्रोजेक्ट का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पहले मुरैना और श्योपुर जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई थी, लेकिन अब इसे भी बंद कर दिया गया है। चूंकि मध्यप्रदेश सरकार के पास भी बजट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अफसर अब इस प्रोजेक्ट पर कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। अफसरों का साफ कहना है कि बजट की व्यवस्था न होने के कारण अभी इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। }शेष पेज 2 पर

अभी इसका कोई निर्णय नहीं हो सका है

चंबल एक्सप्रेस वे के लिए फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। भिंड जिले तक इसे बढ़ाने की मांग जरूर की जा रही है, लेकिन अभी बजट की व्यवस्था नहीं है। इस कारण अभी इस प्रोजेक्ट पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
आशुतोष मिश्रा, चीफ इंजीनियर एमपीआरडीसी

चंबल एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट में अभी समय लगेगा

इस प्रोजेक्ट के शुरू होने में अभी समय लगेगा, क्योंकि ये प्रोजेक्ट भारतमाला परियोजना में शामिल नहीं हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी अभी शुरू नहीं हुआ है। अभी इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
आरसी मिश्रा, डिवीजनल मैनेजर चंबल, एमपीआरडीसी

अब सुने अफसरों की बात

next

DB Star
खबरें और भी हैं...