पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 हजार की जगह अब 21 हजार रुपए होगा चेंबर का प्रवेश शुल्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चेंबर भवन में आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में हुआ निर्णय

मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें नए सदस्यों के लिए प्रवेश शुल्क 31 हजार से घटाकर 21 हजार रुपए करने के साथ वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 2 करोड़, 1 लाख, 98 हजार, 470 रुपए का बजट स्वीकृत किया गया। 30 मार्च को चेंबर की साधारण सभा में कार्यकारिणी द्वारा पास किए इन प्रस्तावों को चर्चा के लिए रखा जाएगा।

चेंबर का पिछला बजट 1 करोड़, 97 लाख, 61 हजार 278 रुपए का पास किया गया था। आने वाले वित्तीय वर्ष का बजट 4 लाख 37 हजार 192 रुपए अधिक है

बजट में चेंबर के कर्मचारियों का वेतन 10 फीसदी तक बढ़ाने की अनुशंसा की गई है। चेंबर कार्यकारिणी की बैठक में दीपावली-नववर्ष मिलन समारोह में अधिक व्यय हुई राशि 3 लाख 51 हजार 250 रुपए को भी स्वीकृति दी गई। चेंबर ने दीपावली मिलन समारोह के लिए 15 लाख रुपए राशि खर्च करने का प्रावधान किया था, लेकिन खर्च हुए 18 लाख 51 हजार 250 रुपए। नवीन सचिवालय मद में अधिक खर्च किए हुए 8 लाख 17 हजार 275 रुपए को भी स्वीकृत दी गई। चेंबर ने नवीन सचिवालय के लिए 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी। इसी तरह बजट में चेंबर भवन के पास खाली पड़ी जमीन पर दूसरा नवीन सचिवालय बनाने के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...