कोरोना फैलाने में अमेरिकी सेना का हाथ तो नहीं: चीन
भारत में कोरोना जैसी स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र ने ऐसे वायरस के नमूनों की सुरक्षा और उस पर अध्ययन करने के नियम-कानून की नए सिरे से समीक्षा करने का निर्णय लिया है। नमूनों की सुरक्षा और लैब में उस पर अध्ययन के लिए देशी और विदेशी फंडिंग पर भी सरकार की नजर रहेगी। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर के अधिकारियों-वैज्ञानिकों की बैठक हुई। इसमें पीएम के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन को मेडिकल रिसर्च के तौर-तरीके और नियम-कानून संबंधी समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई। वे यह भी जांच करेंगे िक पहले निपाह और इबोला के नमूनों की जांच में दो संस्थाओं की ओर से नियमों का उल्लंघन किया गया है या नहीं।
मौतें रोकने में भारत अव्वल, 131 देशों में वायरस, डब्ल्यूएचओ ने यूरोप को कोरोना का केंद्र बताया
देश मृत्युदर
अमेरिका 5.9%
चीन 3.8%*
इटली 3.8%
ईरान 2.6%
फ्रांस 1.6%
इंग्लैंड 1.2%
भारत 0.2%
5 तरीकों से चीन जीत रहा है कोरोना से जंग
{आक्रामक उपाय: एक माह पहले रोज 3000 केस आते थे, शुक्रवार को सिर्फ 8 आए। लॉकडाउन,सख्त क्वारेंटाइन और अनिवार्य जांच ने हजारों को संक्रमण से बचाया।
{संक्रमितों को अलग करना: खास बनाए गए फीवर क्लिनिकों में जांच से संक्रमितों की पहचान कर उन्हें जल्द अलग कर दिया गया।
{मुफ्त मेडिकल सुविधा: टेस्ट और अस्पताल में इलाज मुफ्त। इससे हॉस्पिटल बिल का डर नहीं रहा, लोग बिना डरे सामने आए। रातोंरात अस्थायी अस्पताल खोले गए।
{मजबूत नागरिक भावना: 40 हजार डॉक्टर, नर्सें और वॉलंटियर्स वुहान में डटे। हाईवे कर्मचारियों तक ने तापमान लेने में मदद की।
{ऑनलाइन शिफ्टिंग: इलाज और सभी जरूरी चीजों के लिए लोगों ने इंटरनेट से मदद ली। पढ़ाई, खाना और सभी चीजें इसी से मंगाई। इससे करीब दो माह तक घर पर बंद रहने से भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।
यूएन तक पहुंचा संक्रमण, राजनयिक चपेट में आईं
{फ्रांस: सोमवार से स्कूल और एफिल टावर अनिश्चितकाल के लिए बंद।
{संयुक्त राष्ट्र: यूएन में काम करने वाली फिलीपींस की महिला राजनयिक का टेस्ट पॉजिटिव आया है।
{नेपाल: एवरेस्ट पर पर्वतारोहण अभियान बंद कर दिए हैं ।
{जर्मनी: 1300 संक्रमित, मर्केल ने कहा जल्द ही वैक्सीन तैयार करेंगे।
{ब्राजील: राष्ट्रपति बोल्सोनारो भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं।
{स्पेन : इमरजेंसी की घोषणा की गई।
{ऑस्ट्रेलिया : बड़े आयोजनों पर प्रतिबंध, विदेश न जाने की सलाह।
{इटली : रोम में सभी चर्च 3 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश जारी।
अमेरिका: रैलियां रद्द हुईं, ईरान में सामूहिक कब्रें
अमेरिका में 40 लोगों की मौत और 1500 से ज्यादा मामले आने के बाद कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड बंद कर दिया गया है। कनाडा के पीएम ट्रूडो की प|ी सोफी भी संक्रमित हैं। ईरान के कोम शहर में एक सूनसान स्थान पर कब्रें खोदी जा रही हैं। यहां 300 फीट लंबाई मे सैकड़ों कब्रें खोदी गई हैं। ईरान में शुक्रवार तक 514 मौतें, 11364 संक्रमित हैं। इटली में 189 मौतों से कुल आंकड़ा 1,016 हो गया। यहां 15,113 लोग संक्रमित हैं। यूरोप में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यूरोप अब इस महामारी का केंद्र (एपिसेंटर) बन गया है।
देश: पीएम मोदी बोले- कोरोना संकट पर सार्क देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करें
प्रधानमंत्री मोदी ने वायरस के संकट को देखते हुए एक अहम प्रस्ताव दिया। मोदी ने कहा कि सार्क देशों के नेतृत्व को कोरोना से लड़ने के लिए एक मजबूत रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देश इस समस्या पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर सकते हंै औ साथ मिलकर हम दुनिया के लिए उदाहरण पेश कर सकते हैं। सार्क सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
दैनिक भास्कर से विशेष अनुबंध के तहत
एजेंसी | वॉशिंगटन/बीजिंग
कोरोनावायरस को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनाव का माहौल है। चीन की सरकार ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसकी वजह से वुहान में कोरोनावायरस फैला। चीन के एक सरकारी अधिकारी ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने वुहान में संक्रमण फैलाया था। इसके बाद से ही यह पूरी दुनिया में फैला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने ट्वीट किया,‘अमेरिका पारदर्शी रवैया क्यों नहीं अपना रहा? यह भी तो हो सकता है कि कोरोनावायरस अमेरिकी सेना की वजह से वुहान पहुंचा हो।’ इससे एक दिन पहले अमेरिका ने आरोप लगाया था कि चीन ने कदम उठाने में देर कर दी। इस देरी के चलते ही संक्रमण दूसरे देशों तक फैला। झाओ ने कहा कि अब अमेरिका भी अपना डेटा सार्वजनिक करें। उसे अपने हॉस्पिटलों की जानकारी देनी चाहिए, तैयारियों के बारे में बताना चाहिए, इस मामले में सिर्फ हमसे क्यों सफाई मांगी जा रही है।
{इटली में 1,226 माैतें हो चुकी हैं।
* चीन के आंकड़ों पर दुनियाभर की एजेंसियां शक जता रही हैं।
{ चीन में 3,176 मौतें हो चुकी हैं। शुक्रवार को चीनी सरकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस को नियंत्रण में कर चुका है।
1,40,049
संक्रमित थे
5,123
लोगों की मौत
70,733
ठीक हो चुके
नमूनों की सुरक्षा, स्टडी, नियम समीक्षा का जिम्मा पीएम के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार को सौंपा
विदेश: इटली में हजार मौतें, अब यूरोप एपिसंेटर
अमेरिका: लॉस एंजेलिस के सुपर मार्केट की तस्वीर। लॉकडाउन के डर से लोग यहां पर महीनों का सामान खरीद रहे हैं।
नतीजों का इंतजार...
कुवैत: कुवैत सिटी के हवाली सेंटर में टेस्ट के नतीजों का इंतजार करते संदिग्ध, एहतियात के तौर पर इन्हें 3-3 फीट दूर बिठाया गया है।
11
ग्वालियर, शनिवार, 14 मार्च, 2020