शहरवासी ले सकेंगे निगम के तीन स्वीमिंग पूल का आनंद
एक माह बाद नगर निगम तरण पुष्कर, बाल सरोवर व डीडी नगर तरण ताल काे एक साथ चालू करेगा। यहां तैराकी के शौकीन एक हजार से अिधक लोगों को एडमिशन दिया जाएगा। हर स्विमिंग पूल में सुबह की पाली में चार व शाम की पाली तीन बैच होंगे। महिलाओं व गर्ल्स के लिए एक-एक सैपरेट बैच होगा।
तैराकी शुरू होने से पहले तरण पुष्कर के वाटर फिल्टर की मरम्मत की जा रही है। 29 साल में पहली बार इसके फिल्टर प्लांट को खोला गया है। फिल्टर में अलग-अलग प्रकार के पीवल्स और वेल ग्रेडेड मेटेरियल की लेयर भरी जाएगी। वहीं इसके बाथरूम की भी मरम्मत की जा रही है। इसके अलावा डीडी नगर तरणताल और बाल सरोवर की भी सफाई शुरू हो गई है। पानी की कमी के चलते गत वर्ष बाल सरोवर में स्वीमिंग बंद रखी गई थी लेकिन इस साल बोरिंग के कारण यहां पानी की दिक्कत नहीं है। नगर निगम के खेल अिधकारी बीके त्यागी ने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में स्वीमिंग के रजिस्ट्रेशन फॉर्म बंटना शुरु होंगे और अप्रैल के प्रथम सप्ताह में स्वीमिंग शुरू हो जाएगाी।
सिटी सेंटर स्थित तरण पुष्कर। इनसेट में तरण पुष्कर के फिल्टर की मरम्मत करता कर्मचारी।
मेडीकल सर्टिफिकेट जरूरी: तैराकी के लिए प्रत्येक आवेदक को सौ रुपए का रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेना होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ ही आवेदक काे मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा।