पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Cleaning Machine Fell On The Tracks Of Platform 3 Accident Averted By Staff Alertness

सफाई मशीन प्लेटफार्म 3 की पटरियों पर गिरी, स्टाफ की सतर्कता से हादसा टला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| रेलवे प्लेटफार्म 2-3 पर रखी सफाई करने वाली इलेक्ट्रिक मशीन रात्रि 3:30 बजे स्वत: प्लेटफार्म 3 की पटरियों पर गिर गई। पटरियों पर मशीन के गिरते ही जोरदार आवाज हुई। उस वक्त रेलवे का शंटर मौजूद था। उसने तत्काल इसकी सूचना डिप्टी एसएस आउटडोर को दी। संबंधित स्टाफ और रेलवे के रात में मौजूद इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। अंदाजा लगाया जा रहा कि प्लेटफार्म पर रखी मशीन को किसी ने धक्का दे दिया। इससे मशीन पटरी पर
जा गिरी।

रेलवे स्टेशन पर आटोमैटिक मशीनों से सफाई होती है। सफाई के बाद स्टाफ मशीनों को सुरक्षित रखकर चला जाता है। इसी तरह यात्रियों को लेकर चलने वाली गाड़ी भी प्लेटफार्म पर खड़ी रहती है। बुधवार-गुरुवार की रात्रि 3:30 बजे सफाई मशीन के प्लेटफार्म 3 की पटरियाें पर गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
खबरें और भी हैं...