कलेक्टर ने कहा-एसटीपी की टेस्टिंग जल्द शुरू करें
अमृत योजना के तहत जलालपुर में बन रहे 145 एमएलडी के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का शनिवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। यहां पर संबंधित अधिकारियों ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि अगले सप्ताह तक टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी। इस पर कलेक्टर ने कहा कि शीघ्र ही एसटीपी की टेस्टिंग शुरू की जाए। केदारपुर में लैंडफिल साइट पर भी कलेक्टर प्लांट को देखने पहुंचे। यहां पर ईको ग्रीन कंपनी के अधिकारियों ने कचरे के उपयोग के बारे में बताया। इसके साथ ही बताया कि फंड की समस्या होने के कारण प्लांट नहीं चल पा रहा है। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा, अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, प्रोजेक्ट आफिसर शिशिर श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन श्रीकांत कांटे आदि उपस्थित थे।