- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Complaint Of Examination Problem In Women Polytechnic Management Said Mock Test Was Done
महिला पॉलीटेक्निक में परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत, प्रबंधन ने कहा-मॉक टेस्ट कराया था
ग्वालियर। महिला पॉलीटेक्निक की कुछ छात्राओं ने संस्थान में परीक्षा में जिन छात्राओं को बैठाना था उनकी जगह पर दूसरी छात्राओं को बैठाने की शिकायत की है। यह शिकायत छात्राओं ने कलेक्टोरेट तथा बेटी की पेटी में भी की है। इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य डॉ. ए सिद्दीकी का कहना है कि छात्राओं का मॉक टेस्ट कराया गया था। उन्हें कुछ गलतफहमी हो गई थी, मौखिक शिकायत आई थी जिसका निराकरण कर दिया गया था। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है।