आयुक्त से शिकायत, तीन फीट का रास्ता खुलवाएं
ग्वालियर| नदी पाल टाल के पास नया मोहल्ला निवासी हरकुंवर ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर तीन फीट चौड़ा रास्ता खुलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि वे यहां सहारा स्कूल के पास रहती हैं। पड़ोसी ने अपना मकान बनाने के चक्कर में तीन फीट चौड़े रास्ते को बंद कर दिया है। इससे यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया, जब पड़ोसी से रास्ता खोलने की बात कही तो उनका कहना है कि यह गली हमने छोड़ी है जबकि यह आम रास्ता बना हुआ है।