पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब तक ई-टेंडर शाखा से नहीं हटाए गए कंप्यूटर आॅपरेटर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम आयुक्त के आदेश का नहीं हो रहा पालन

ग्वालियर|नगर निगम के अधिकारी, आयुक्त संदीप माकिन के आदेशों को नहीं मान रहे हैं। हमेशा विवादों में रहने वाली ई-टेंडर शाखा से कंप्यूटर आॅपरेटर तत्काल हटाने के लिए आयुक्त ने 14 फरवरी को आदेश निकालकर राजेश श्रीवास्तव, अपर आयुक्त ई-टेंडर को भेजा था। आज 23 दिन बीच चुके हैं। अभी तक ईं-टेंडर शाखा में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसके साथ ही ईं-टेंडर शाखा को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने के आदेश दिए हुए हैं। उन पर भी अभी कोई काम नहीं हो पाया है।

ई-टेंडर शाखा पिछले छह महीने से ज्यादा विवादों में है। जब से आयुक्त ने तीन कंप्यूटर आॅपरेटर नए पदस्थ किए थे। इसकी सबसे पहले शिकायत पूर्व पार्षद चतुर्भुज धनोलिया ने की थी। नगर निगम परिषद में सभी ऑपरेटरों को हटाने का ठहराव भी हो चुका था। तब भी तीनों ऑपरेटरों को नहीं हटाया गया। यही कारण रहा कि हाल में वार्ड-29 के टेंडर को लेकर शिकायत सामने आई थी। इस पर गौर कर आयुक्त संदीप माकिन ने 14 फरवरी को अपर आयुक्त श्री श्रीवास्तव को आदेश देकर तत्काल कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटाकर नए को पदस्थ करने के लिए कहा था। अपर आयुक्त आज तक आयुक्त के आदेश का पालन नहीं करा पाए हैं। न सीसीटीवी कैमरे कक्ष के अंदर और बाहर लगाए गए न ही विजिटर बुक रखी गई है। हालांकि एक कैमरा पहले से अंदर लगा हुआ है लेकिन उसमें एक घंटे की भी रिकार्डिंग नहीं होती है।
खबरें और भी हैं...