माधवराव की जयंती पर कांग्रेस आज निकालेगी प्रभातफेरी
दिवंगत माधवराव सिंधिया की जयंती पर मंगलवार को कांग्रेस द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। पार्टी के शहर अध्यक्ष डाॅ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे कांग्रेस कार्यालय से सभी लोग प्रभातफेरी के रूप में कटोरा ताल स्थित छत्री पहुंचेंगे। वहां दिवंगत माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।