पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Congressmen Removed Scindia39s Posters From The Office And Congressmen From The Streets

दफ्तर से कांग्रेसियों ने और सड़कों से निगम ने हटाए सिंधिया के पोस्टर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पवैया ने नहीं दिया कोई जवाब, सतीश सिकरवार और कप्तान सिंह ने पार्टी के निर्णय पर साथ रहने को कहा

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के फोटो, बैनर और पोस्टर कांग्रेस दफ्तर से गुरुवार को हटा दिए गए। कांग्रेस नेताओं ने दरवाजों-अलमारियों पर चिपके पेंपलेट्स से श्री सिंधिया का फोटो भी खरोंच-खरोंच कर हटाए। साथ ही सिंधिया के समर्थन में जिन पदाधिकारियों ने सोशल साइट्स पर अपने इस्तीफे की सूचना डाली है, उनके नाम की प्लेट भी दफ्तर चेंबर से हटा दी गई हैं। इनमें महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश कौरव आदि के नाम शामिल हैं।

शुक्रवार को पार्टी ने शाम 4 बजे दफ्तर पर साधारण सभा की बैठक बुलाई है। इसमें पूरे घटनाक्रम पर चर्चा होगी और जिले में कांग्रेस टीम को लेकर निर्णय भी लिया जाएगा। क्योंकि, सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफे दे दिए हैं और उन पदों का संचालन करने के लिए प्रभारी बनाए जाने की उम्मीद है, ताकि संगठनात्मक काम प्रभावित न हो पाए।

थाटीपुर पर सिंधिया का पुतला जलाया, लगाए नारे


कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को थाटीपुर चौराहे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया। पार्टी के लोगों ने सब्जी मंडी से विवेकानंद मूर्ति तक पहले पुतला घुमाया, उसके बाद सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाकर पुतले काे आग लगाई। इससे पहले बुधवार को फूलबाग चौराहा और नदी गेट पर भी ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया था। गुरुवार को पुतला दहन में आईटी सेल के पदाधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान, ऋषभ भदौरिया, अश्वनी अगरिया, योगेंद्र सिंह, कपिल गुप्ता, टीपी तोमर, विक्की राजावत, इंद्रजीत, रवि मौर्य, देवेश गोयल, सूरज सिह, टिंकू मौर्य, संदीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।


निगम ने सिंधिया के फोटो वाले 750 फ्लैक्स हटाए


कांग्रेस दफ्तर के अलावा शहर की सड़कों से भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर-बैनर हटाने का काम गुरुवार को सुबह से चला। मदाखलत अमले की टीम ने मुरार में विधायक मुन्नालाल गोयल के दफ्तर के सामने लगे बैनर से इसकी शुरूआत की। मुरार, ग्वालियर, लश्कर क्षेत्र में अभियान के तौर पर दोपहर तक 750 से ज्यादा बैनर-पोस्टर हटाए गए। इनमें सबसे ज्यादा बैनर होली की शुभकामनाओं के थे।

सवाल? जिन सीटों पर चुनाव होगा, वहां टिकट भाजपा नेताओं को मिलेगा या सिंधिया समर्थकाें को

ज्योतिरादित्य की तस्वीर हटाई, माधवराव को दी जगह

12 मार्च 2020

राहुल गांधी के साथ ज्योतिरादित्य की तस्वीर थी

11 मार्च 2020

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी और मुन्नालाल गोयल ने भी उनके साथ जाने की घोषणा वीडियो जारी कर की है। अब चर्चा शुरू हो चुकी है कि यदि यह भी भाजपा में गए तो विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा? यदि कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट मिला, तो क्या हारे हुए भाजपा प्रत्याशी इनके लिए चुनाव जिताने का काम करेंगे।

विधानसभा क्षेत्र का हाल

{ग्वालियर: 2018 के चुनाव में भाजपा से तत्कालीन मंत्री जयभान सिंह पवैया और कांग्रेस से प्रद्युम्न सिंह तोमर आमने-सामने थे। इस चुनाव में श्री पवैया 21 हजार 44 वोट से चुनाव हार गए थे। भविष्य में भाजपा से प्रद्युम्न तोमर को टिकट की बात पर श्री पवैया ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

{ग्वालियर पूर्व: कांग्रेस से तीसरी बार प्रत्याशी बने मुन्नालाल गोयल 2018 में भाजपा के सतीश सिकरवार को 17 हजार 819 वोटों से हराकर विधायक बने थे। श्री सिकरवार का कहना है कि अगर पार्टी मुन्नालाल गोयल को प्रत्याशी बनाती है तो हम उनके लिए काम करेंगे।

{डबरा: भाजपा प्रत्याशी कप्तान सिंह सेहसारी को 57 हजार 446 वोट से हराकर कांग्रेस की इमरती देवी विधायक बनी थी। श्री सेहसारी का कहना है कि भाजपा में व्यक्ति नहीं संगठन से टिकट तय होता है, पार्टी जिसे टिकट देगी-मैं उसके लिए काम करुंगा।
खबरें और भी हैं...