कोरोना वायरस ने इस कपल के बीच खड़ी की कांच की ‘दीवार’
नहीं है मिलने की इजाजत
डो रोथी कैम्बल 88 साल की हैं, जबकि उनके पति जीन कैम्बल 89 साल के। उनकी शादी को 60 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर कोरोना वायरस ने दोनों को एक-दूसरे से अलग कर दिया है। अब जीन वाॅशिंगटन के ‘लाइफ केयर सेंटर’ में हैं। जब डोरोथी अपने पति से मिलने लाइफ केयर सेंटर पहुंचीं तो उनके बीच कांच की दीवार थी। उन्होंने फोन के जरिए एक-दूसरे से बात की। सोशल मीडिया पर इस लम्हें की तस्वीर देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। लोग जीन के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जीन कैम्बल वाॅशिंगटन के किर्कलैंड शहर में स्थित ‘लाइफ केयर सेंटर’ में भर्ती हैं। यहां उनका एक अलग कमरा है, जिसमें वह अकेले रहते हैं। यहां भर्ती मरीजों के परिवार और दोस्तों को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। ऐसे में डोरोथी अपने पति से मिलने उनके कमरे की खिड़की पर पहुंची। दोनों ने एक दूसरे को देखा और फोन के जरिए बात की। लेकिन वे एक-दूसरे से बेहद दूर हैं। केंद्र में भर्ती किसी अपने से बात करने का सिर्फ यही जरिया है। डोरोथी अपने बेटे चार्ली कैम्बल के साथ वहां पहुंची थीं।
कोरोना से पूरा विश्व बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में एक बुर्जग कपल की तस्वीर वयरल हो रही है, जिसमें दोनों के बीच कांच की दीवार है।
corona effect