पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएड में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग की तैयारी, 16 को होगी समीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उच्च शिक्षा विभाग सत्र 2020-20 में एनसीटीई से एप्रूव कोर्स बीएड सहित अन्य कोर्सेस में एडमिशन की तैयारी भी शुरू कर दी है। अब इसकी आगे की तैयारियाें को लेकर विभाग ने सभी विश्वविद्यायलों के रजिस्ट्रार और क्षेत्रीय संचालकों के अलावा कॉलेजों प्राचार्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक बुलाई है। इस बैठक में बीएड काउंसलिंग आयोजित कराने की समीक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी।

पिछले साल तक उच्च शिक्षा विभाग ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग कराता आ रहा है। बीएड में स्नातक कोर्स की मेरिट पर एडमिशन दिया जाता है। इसके अलावा बैठक में परीक्षा संचालन और मूल्यांकन की स्थिति, शासकीय और अशासकीय कॉलेजों की संबद्धता और वर्चुअल कक्षाओं सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से अफसरों से चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...