पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Court Decorated At Kunar Baba Temple Devotees Played Holi With 125 Year Old Pitchers

कुंअर बाबा मंदिर पर सजा दरबार, भक्तों ने खेली 125 साल पुरानी पिचकारियों से होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के श्री कृष्ण मंदिरों सहित कई मंदिरों में शनिवार को रंग-पंचमी मनाई गई। इस अवसर पर महिलाअों ने कृष्ण मंदिरों में पहुंचकर प्रभु को गुलाल लगाकर होली खेली। मुरार के मदन मोहन मंदिर, श्री गोपाल जी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, महलगांव स्थित कुंअर बाबा मंदिर, जनकगंज स्थित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में शनिवार को रंग-पंचमी मनाई गई।

महलगांव स्थित कुंअर बाबा मंदिर पर शनिवार को धूमधाम से रंगपंचमी मनाई गई। शाम 4 बजे 125 साल पुराने कड़ाहों, भगोनों अौर पिचकारियों से भक्तों ने मंदिर में होली खेली। इस अवसर पर महंत शिवकुमार शर्मा, अनंत शर्मा, दिलीप शर्मा, रामकुमार शर्मा, रमेश शर्मा, अशोक शर्मा, शंभू दयाल शर्मा अादि उपस्थित थे।इसके अलावा श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर सुंदरकांड के पाठ का अायोजन किया। इस अवसर पर महादेव का विशेष श्रंगार किया जाएगा।

महिलाओं ने गाए गीत: महिलाअों ने मंदिर पहुंचकर भजन अौर होली के गीत गाए। श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में रंगपंचमी दरबार की अारती रात्रि 9 बजे उतारी गई। नया बाजार स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में माहौर वैश्य महिला मंडल द्वारा रंगपंचमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ होली के राग अौर भजनों से किया गया। महिलाअों ने फूलों अौर हाथों से बनाए हुए रंगों से होली खेली गई।**

महलगांव स्थित केलादेवी मंदिर पर रंगपंचमी उत्सव मनाते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...