पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेत में खड़ी फसल काटी,थाने में शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर | पुरानी छावनी गांव में फूलसिंह कुशवाह के खेत से दुर्गा सिंह यादव ने फसल काट ली। दुर्गा सिंह ने रात में फसल काटी अौर सुबह बंदूक दिखाकर फसल को ट्रैक्टर में भर लिया। फूलसिंह ने घटना की शिकायत पुरानी छावनी थाने में की है। थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फूलसिंह ने न्यायालय से फैसला होने के बाद दिसंबर में अारोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बताया गया है कि फूलसिंह के पुत्र द्वारा दुर्गा सिंह यादव के साथ अपने हिस्से की जमीन का एग्रीमेंट किया गया था। इस पर फूल सिंह ने न्यायालय में याचिका पेश की थी कि जमीन उसकी है एेसी स्थिति में‌ एग्रीमेंट को मान्य नहीं किया जा सकता। पुलिस फसल काटे जाने के मामले की जांच कर रही है।

आवारा जानवरों से राहगीर परेशान

ग्वालियर | थाटीपुर में सड़क पर बैठे रहने वाले आवारा पशुओं के कारण लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है, इनके कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...