पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिन का पारा 28 डिग्री, दाे दिन में 20 लुढ़का

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाधा मार्च गुजरने काे है, लेेकिन तापमान में गरमाहट नहीं है। पिछले आठ साल में ऐसा पहली बार जब 14 मार्च काे अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दाे दिन में 2 डिग्री तापमान लुढ़कने से यह स्थिति बनी है। इससे पहले मध्य मार्च में तापमान 30 डिग्री से नीचे नहीं गया। माैसम में ठंडक रहने की वजह लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षाेभ हैं। राजस्थान की तरफ बना पश्चिमी विक्षोभ खत्म हाेने के बाद अब उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की तरफ पश्चिमी विक्षोभ बन गया। इसके असर से शनिवार काे सुबह ठंडी हवा चली और दिन में कई बार बादल छाए। शाम काे मौसम में ठंडक घुली।

14 दिन में 30 डिग्री से ऊपर नहीं गया पारा: मार्च के पिछले 14 दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री की गिरावट के बाद 28.0 डिग्री दर्ज किया गया। न्यनूतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हाेकर यह 17.0 डिग्री रिकाॅर्ड हुअा।

अागे क्या.. मौसम वैज्ञानिक चंद्रकांत उपाध्याय के मुताबिक, उत्तराखंड व जम्मू की तरफ पश्चिमी विक्षोभ बनने से नई दिल्ली में बारिश और ओले गिरे हैं। अंचल में इसी वजह से तापमान लुढ़का है। अगले एक-दो दिन में बूंदाबांदी हो सकती है।**

14 मार्च के दिन मौसम का हाल

साल अधिकतम न्यूनतम बारिश

2013 33.6 17.1 निल

2014 29.0 13.0 निल

2015 30.1 16.4 17.6 मिमी

2016 31.6 16.7 निल

2017 29.7 10.0 निल

2018 35.5 14.8 निल

2019 30.1 14.6 निल

2020 28.0 17.0 निल
खबरें और भी हैं...