पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीखी धूप निकलने के बाद 5.6 डिग्री चढ़ा दिन का पारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन बूंदाबांदी होने से रात और सुबह ठंड बरकरार है। बुधवार को दिन में बिखरे-बिखरे बादल छाने के साथ तीखी धूप निकली। इससे दिन का तापमान 5.6 डिग्री बढ़त के साथ दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार, राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है, जिस कारण गुरुवार और शुक्रवार को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि 15 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण आगे भी ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश के आसार बने हुए हैं।

दक्षिणी हवा चलने और बादल छाने से शाम को 7.6 डिग्री चढ़ा पारा

पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से अंचल की तरफ दक्षिणी और पूर्वी हवा आ रही है। इससे बादल छाए हुए हैं। बुधवार को मंगलवार की तुलना में शाम को 7.6 डिग्री तापमान बढ़ गया। तापमान बढ़ने का सिलसिला सुबह 11:30 बजे के शुरू हो गया था। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री बढ़त के साथ 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़त के साथ 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।

मौसम... अंचल में कल तक बूंदाबांदी के आसार

खबरें और भी हैं...