- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Dead And Live Chickens Were Thrown On Barai Hill By Filling Trucks Fear Of Spreading Virus Among Villagers
बरई पहाड़ी पर ट्रक भरकर मृत और जीवित चूजे फेंके, ग्रामीणों में वायरस फैलने का डर
ग्वालियर से 20 किलाेमीटर के फासले पर शिवपुरी हाइवे पर बरई गांव की पहाड़ी पर बीती रात कोई मुर्गी के हजारों चूजे छोड़ गया। इनमें से आधे से ज्यादा मरे हुए थे, जबकि कुछ जीवित। सुबह 7 बजे जब गांव में रहने वाले लोग गाय चराने के लिए पहाड़ी पर पहुंचे तो तेज दुर्गंध के साथ उन्हें चूजों का ढेर नजर आया। कुछ ही देर में भारी संख्या में चूजे होने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। शुरू में ग्रामीणाें में जीवित चूजाें काे पकड़कर घर ले जाने की हाेड़ मची, लेकिन कुछ लाेगाें ने काेराेना वायरस फैलने की आशंका जाहिर की ताे ग्रामीण बाद में इन्हें जंगल में छाेड़ गए। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सकों ने सैंपल लिया, लेकिन तत्काल मृत चूजाें काे नहीं दफनाया गया।
कलेक्टर को खबर लगी तो रात 9 बजे पहाड़ी पर फिर से प्रशासनिक टीम भेजी गई, तब मृत चूजों को दफनाया गया। घटना से 10 हजार की आबादी वाले बरई गांव में दहशत है। यह भी साफ नहीं है कि चूजों को किसने और क्यों फेंका। गौरतलब है कि अंड़ों और चिकन से कोरोना वायरस फैलने की खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जिले में इनकी बिक्री पर असर पड़ा है।
3 समाजों के होली मिलन और स्वास्थ्य संघ की सभा स्थगित
ग्वालियर| जीवन उमंग क्लब के सदस्यों ने शनिवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर आए भक्तों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाने की सलाह दी। साथ ही महामारी को रोकने के लिए बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर लोगों ने मंदिर में भजन गाए। उधर, चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन द्वारा शिंदे की छावनी स्थित प्याऊ वाली गली में जागरूकता अभियान चलाया। संस्था के सदस्यों ने लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के तरीके बताए और लोगों को साबुन और होम्योपैथी दवा का नि:शुुल्क वितरण किया। संस्था के सदस्यों ने लोगों को टिश्यू पेपर से मास्क बनाना भी सिखाया। इस अवसर पर नूतन श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, निशांत सक्सेना आदि उपस्थित थे।
जीवाजी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह इस महीने नहीं होगा
ग्वालियर| जीवाजी यूनिवर्सिटी का इसी माह प्रस्तावित दीक्षांत समारोह अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। साथ ही जेयू में अध्ययनशालाओं का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा बायोमेट्रिक्स मशीन से हाजिरी भी बंद कर दी गई है। अब शिक्षक और कर्मचारियों की हाजिरी के लिए रजिस्टर रखे जा रहे हैं। सेमीनार और कार्यशालाओं को स्थगित करने का आदेश जेयू ने शुक्रवार को ही जारी कर दिया था। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्षों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा है। उधर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित किए जाने वाले नेशनल इलिजिबिलटी टेस्ट के लिए तैयारी कराने के लिए छात्रों की अलग से कक्षाएं जेयू में लगाई जाती थीं। यह कक्षाएं 16 मार्च से शुरू होना थी, लेकिन काेरोना वायरस की वजह से इन कक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
ये कार्यक्रम हुए स्थगित
साइड इफैक्ट.... कई कार्यक्रम प्रभावित
एयरपोर्ट पर एनडीआरएफ ने बताए बचाव के तरीके
लोग कुछ चूजों को घर ले गए डर लगा तो जंगल में छोड़ा
घबराहट...7 दिन में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज दोगुना हुए, कोचिंग सेंटर भी बंद
गहोई, माहेश्वरी और कायस्थ समाज ने अपने होली मिलन कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। वहीं सामाजिक स्वास्थ्य संघ ने अपनी वार्षिक सभा स्थगित कर दी है।
बजरंग बली से की महामारी रोकने की प्रार्थना
सेमिनार का बजट लेप्स हाेने का खतरा
जेयू और कॉलेजों में सेमिनार के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान और उच्च शिक्षा विभाग से मिला बजट लेप्स हाेने का डर है। यह बजट 31 मार्च तक के लिए रहता है। काेरोना वायरस के डर से स्थगित की गईं सेमिनार और कार्यशाला अगर मार्च माह में नहीं हो पाती हैं तो इनके लिए जारी किया गया बजट लेप्स हो सकता है।
एनडीआरएफ की 11वीं वाहिनी के डीआईजी अालोक कुमार सिंह और उनकी टीम ने एयरपोर्ट एरिया में पदस्थ स्टाफ काे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के टिप्स दिए। उनसे कहा गया कि लोगों से नमस्ते करें। जांच के दौरान किसी के संपर्क में न आएं। उनसे 3-6 फीट की दूरी रखें। गरम पानी पीते रहें। बाहर की चीजें व फास्ट फूड का सेवन न करें। हर चार घंटे में हाथों को अच्छे से धोएं।
उमा भारती के भतीजे के लिए ट्रेन की बर्थ साफ की
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के भतीजे सिंधिया स्कूूल के छात्र नील माधव सिंह को मंगला एक्सप्रेस से भोपाल जाना था। सूचना मिलने पर स्टेशन प्रबंधक पीपी चौबे व मेडिकल स्टाफ ने ए-3 कोच की बर्थ नंबर-9 को सैनिटाइजर और स्प्रिट से कीटाणुरहित किया।
सेना के जवान सहित दो के लिए सैंपल
पुणे की कंपनी में काम करने वाले ग्वालियर के युवक और सेना के एक जवान का सैंपल लिया गया है। दाेनाें सैंपल जांच के लिए रविवार काे पुणे भेजे जाएंगे। युवक पुणे की जिस कंपनी में काम करता था, वहां एक व्यक्ति को कोरोना वायरस हो गया था। इस कारण वह एहतियातन ओपीडी में पहुंचा।
काेराेना वायरस की आशंका से संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच की ओपीडी में पिछले सात दिन में सर्दी, खांसी, बुखार और निमोनिया के मरीज 100 फीसदी तक बढ़ गए हैं। शनिवार को ओपीडी पहुंचे 3161 मरीजों में से मेडिसिन के 589 तथा पीडियाट्रिक के 185 मरीज थे। जबकि पिछले शनिवार यानी 7 मार्च को ओपीडी में 2144 मरीज पहुंचे थे। इनमें मेडिसिन के 434 और पीडियाट्रिक के 138 मरीज थे। मेडिसिन विशेषज्ञों के मुताबिक, एक सप्ताह में खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया के मरीज दोगुने हुए हैं। मरीजों में 40 फीसदी सिर्फ काेल्ड के हैं,जबकि निमोनिया के मरीज करीब 25 से 30 प्रतिशत तक आ रहे हैं। इस कारण एक्सरे और कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) जांच कराने वाले मरीजों की संख्या भी करीब 20 फीसदी तक बढ़ गई है। साथ ही सतर्कता के लिए शनिवार को कोचिंग सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद कर दिए गए।
उधर, जिन लाेगाें काे काेराेना वायरस का संदिग्ध मानकर घर व जेएएच में आइसोलेशन पर रखा गया, उन्हें विशेष इलाज की बजाय खांसी-जुकाम, बुखार की दवाएं ही दी गईं। इनमें पैरासिटामोल और एंटीबायोटिक्स शामिल हैं। नेपाल से लौटे जिस युवक को जेएएच में भर्ती किया गया था, जांच रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज करते समय 5 दिन की एंटीबायोटिक दवा लिखी गईं थीं।
कोरोना वायरस
**
डरें नहीं, बचाव करें
यह 2 आशंका
1.अंडाें व मुर्गाें की मांग कम हाेने से चूजे किसी पोल्टी फॉर्म के संचालक द्वारा फिंकवाए गए। 2.चूजे बीमारी से मरे। मृत और जीवित चूजों को संक्रमण की आशंका में पहाड़ी पर फेंका गया।
बरई की पहाड़ी पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात ट्रक भरकर फेंके गए मृत चूजे।
एयरपोर्ट पर मास्क लगाकर बैठा परिवार।