ओपन कराते में दीक्षा कुशवाह कुमिते तथा राधिका दुबे काता में बनी चैंपियन
ग्वालियर. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक दो मुरार में खेली गई ग्वालियर ओपन कराते चैंपियनशिप में दीक्षा कुशवाह और राधिका दुबे चैंपियन बनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चैंपियनशिप का समापन महिला थाना प्रभारी अनिता मिश्रा ने िवजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य रेनू बेदी ने की। जबकि पुष्पा धाकड़, पूनम भदौरिया और निधि बरैया विशेष रूप से मौजूद रहीं। विश्वामित्र अवार्डी मनोज दुबे ने बताया कि मुरार कराते डोजो द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इस बीच सतीश मोहन तिवारी, द्वारका प्रसाद बघेल, शरद भार्गव, अनामी शरण कुशवाह, राकेश गोस्वामी और अमित यादव आदि उपस्थित थे। काता में कशिश मुखरैया द्वितीय, नंदनी दीक्षित और शिल्पी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।