डिप्टी कलेक्टर प्रदीप शर्मा की कलेक्टोरेट में वापसी
ग्वालियर| राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों के प्रमोशन व तबादले कर दिए हैं। इनमें ग्वालियर में पूर्व में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर प्रदीप शर्मा को फिर कलेक्टोरेट में पदस्थ किया गया है। श्री शर्मा वर्तमान में उपायुक्त भू-अभिलेख दफ्तर में पदस्थ हैं। ऐसे ही उपायुक्त राजस्व ग्वालियर संभाग दफ्तर में पदस्थ भूपेंद्र गोयल को अब उपायुक्त भू-अभिलेख बनाया गया है। भोपाल में अपर कलेक्टर रामप्रसाद भारती को उपायुक्त राजस्व ग्वालियर संभाग पदस्थ किया गया है।