पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिग्विजय सिंह ने गाेडसे का ग्वालियर कनेक्शन निकाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीटर पर मोर्चा खोल दिया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें भाजपा में शामिल होने की बधाई तो दी साथ ही गोडसे का ग्वालियर कनेक्शन भी निकाल दिया। उन्होंने सिंधिया पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि जिस रिवाल्वर से गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की, वह ग्वालियर के एक व्यक्ति ने उन्हें दी थी। वह कौन था, इसके बारे में कुछ और शोध करने की आवश्यकता है। उन्हाेंने एक अन्य ट्वीट का समर्थन भी किया। जिसमें कहा गया चार बार सांसद, दो बार केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस महासचिव पद और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य। इनके 6 लोग मप्र सरकार में मंत्री। इतने सब के बाद भी अगर जनता की सेवा में तकलीफ हो रही है तो भाजपा में जाकर कौन सी सेवा करेगें।
खबरें और भी हैं...