पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिस्ट्रिक्ट लेवल सिलेक्शन अंडर 7 टूर्नामेंट 25 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर . ग्वािलयर

जिला शतरंज संघ ग्वालियर द्वारा अंडर 7 आयु वर्ग का डिस्ट्रिक्ट लेवल सिलेक्शन टूर्नामेंट 25 मार्च को आयोजित होगा। यह टूर्नामेंट पर्ल्स वैली स्कूल के सामने चेस क्लास गीता कॉलोनी में शाम 4 बजे से खेला जाएगा। जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट के लिए प्रतिभागियों की पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो बालक-बालिका खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शामिल होना चाहते हैं वे शतरंज कोच राजेश द्विवेदी के साथ रुपेशकांत और लोहिया बाजार स्थित एसके फर्नीचर पर संपर्क कर सकते हैं। पंजीयन के समय प्रतिभागियों को अपना-अपना जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। इस टूर्नामेंट से चयनित खिलाड़ियों को आगामी समय में होने वाले फेडरेशन के विभिन्न टूर्नामेंट में अपनी-अपनी चुनौती पेश करने का मौका मिलेगा।

खबरें और भी हैं...