पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रात में न पिएं ग्रीन टी, होगी नींद न आने की समस्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

Expert

Ãडॉ. उषा किरण सिसोदिया

विभागाध्यक्ष, जीवन शैली, नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई

मेरी उम्र बीस साल है। मैं एक कॉलेज स्टूडेंट हूं। मुझे नाश्ता करना बिल्कुल पसंद नहीं है। अगर मैं नाश्ता स्किप करूं तो इससे क्या नुकसान हो सकते हैं। कृपया बताइए।

- सीमा कुशवाह, ग्वालियर

अच्छी सेहत के लिए रोज नाश्ता करना जरूरी है। कोशिश करें कि सुबह का नाश्ता हेल्दी हो। इससे मूड अच्छा रहता है और तनाव भी कम होता है। जो स्टूडेंट हर रोज सुबह का नाश्ता करते हैं, स्कूल में उनकी परफॉर्मेंस बेहतर रहती है। नाश्ता करने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है। इससे लंबे अंतराल तक पेट भरा रहता है और क्रेविंग नहीं होती है। इस तरह आपका वजन नियंत्रित रहता है।

मुझे रात को नींद न आने की समस्या है। मैं रात के समय ग्रीन टी पीता हूं। कहीं नींद न आने की वजह ग्रीन टी तो नहीं है? कृपया मुझे इस बारे में जानकारी दीजिए। - विवेक भटनागर, इंदौर

अगर आप अपनी नींद खराब नहीं करना चाहते तो कभी भी रात में सोने से पहले ग्रीन टी न पिएं। इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है। रात में ग्रीन टी पीने से नींद नहीं आएगी। इससे हेडेक और खून की कमी भी हो सकती है। सुबह या दिन में इसे पीना फायदेमंद है। इससे एक्टिवनेस बनी रहती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें नियमित रूप से ग्रीन टी पीना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है।

Q & A
खबरें और भी हैं...