पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोगों की समस्या हल करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों से कहा-

ग्वालियर| जनता भगवान की तरह है। वह जब आपके पास आए तो उसकी समस्या का तत्काल निराकरण कर उसे न्याय दिलाने को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें। अधिकारी अपने पद की गरिमा के अनुरूप उनसे व्यवहार भी करें। यदि समस्या का निराकरण संभव न हो तो आवेदक को तत्काल अवगत करा दें। यह बात जिले के 43वें कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों के साथ परिचय को लेकर आयोजित पहली बैठक में कही।

श्री सिंह ने कहा योजनाओं की जानकारी एवं बेसिक डाटा के साथ अधिकारी अपडेट रहें, ताकि कभी भी जानकारी मांगने पर तत्काल मिल सके। इसके िलए डायरी संधारित करें। बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं पर अपने साथ अधीनस्थ को लेकर न लाएं। कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई अधिकारी छुट्टी पर जा रहा है तो इसकी सूचना एडवांस में उन्हें वॉट्सएप पर दें। बिना सूचना कोई भी अवकाश पर न जाएं। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले गौशाला प्रोजेक्ट पर कलेक्टर ने कहा इनके संचालन के लिए समिति गठित करे काम सोशल प्रोजेक्ट के रूप में लिया जाए। गौशालाओं में बायोगैस प्लांट, सोलर ऊर्जा की भी व्यवस्था की जाए। सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पीपीओ समय पर जारी हों, पेंशन प्रकरण दो महीने पहले तैयार कर लिए जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने दोपहर बाद कलेक्टोरेट परिसर का भ्रमण किया।
खबरें और भी हैं...