ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू 21 मार्च को खोले जाएंगे
ग्वालियर-मुरैना में ई-टेंडर के लिए बाद में घोषित होगी तिथि
शराब की दुकानों के लिए दूसरे चरण में ई-टेंडर प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। यह ई-टेंडर 21 मार्च को दोपहर 2 बजे खोले जाएंगे। इस ई-टेंडर प्रक्रिया में ग्वालियर व मुरैना शामिल नहीं रहेंगे। पहले चरण में ई-टेंडर नहीं मिलने के कारण इन दो जिलों में ई-टंेडर के लिए अलग से तिथि घोषित कर प्रक्रिया की जाएगी। 12 मार्च को चार महानगर सहित 12 जिलों में पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया में ग्वालियर व मुरैना में शराब की दुकानों के लिए ई टेंडर नहीं अाए थे। शेष 14 जिलों में 25 फीसदी अधिक वृद्धि के साथ व इससे भी अधिक मूल्य पर टेंडर मिले हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। कुछ जिलों में एक से अधिक टेंडर मिले हैं, इनमें बोली लगाई जाएगी।
ग्वालियर और मुरैना में शराब की दुकानों के लिए ई टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदारों के शामिल न होने के पीछे संभाग में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम का असर समझा जा रहा है। प्रदेश के जिन 36 जिलों में शराब दुकानों का नवीनीकरण किया जाना था, उनमें से 21 जिलों में नवीनीकरण हो चुका है अौर दूसरे चरण में शेष बचे 15 जिलों में ई-टेंडर की प्रक्रिया अाज से शुरू हो गई।
शराब की दुकानों के लिए दूसरा चरण