बकाया वसूली के लिए बंदूक लाइसेंस निलंबित कराएगी बिजली कंपनी
ग्वालियर| बिजली कंपनी ने बकाया वसूली के लिए बकायादारों की चल संपत्ति जब्त करने के साथ बंदूक के लाइसेंस निलंबित कराने का निर्णय लिया है। इसकी शुरूआत डबरा-भितरवार के ऐसे उपभोक्ताओं से की गई है। जिन पर 50 हजार रुपए या इससे अधिक राशि बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं की दो पहिया वाहन और आटा चक्की मशीन जब्त कर ली गईं। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक अब वे जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर ऐसे उपभोक्ताओं के बंदूक लाइसेंस निलंबित करने की मांग करेंगे, जो लंबे समय से बिल नहीं चुका रहे हैं।