बिजली फोरम 19 को करेगा सुनवाई
बिजली बिल और दूसरी समस्याओं की सुनवाई के लिए 19 मार्च को बिजली उपभोक्ता निवारण फोरम ग्वालियर में बैठेगा। फोरम के सदस्य सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक रोशनी घर स्थित न्यू वेलफेयर सेंटर में सुनवाई करेंगे। इसके लिए अफसरों से लंबित शिकायतों की जानकारी एकत्र करने के लिए भी कहा गया है। वहीं शिकायतकर्ताओं को सुनवाई की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि, शिकायतकर्ता फोरम टीम के सामने पहुंच सकें और उनकी समस्याओं की सुनवाई के साथ निपटारा हो पाए।