प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान में परीक्षाएं स्थगित
ग्वालियर | कोरोना वायरस को लेकर सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी को देखते हुए प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान ने नियमित कक्षाओं का संचालन रोक दिया है। साथ ही 17 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाएं शासन की ओर से मिलने वाले अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. एसएस भाकर ने बताया कि कार्यालयीन और विद्यार्थियों से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए विभिन्न विभागों से 2-2 कर्मचारी व प्राध्यापकों को रोटेशन के आधार पर बुलाया जाएगा।