पेट्राेल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रु./ली. बढ़ी; दाम नहीं बढ़ेंगे
कंपनियां सारा फायदा ग्राहकाें काे देंे ताे 36 रु. सस्ता हाेगा पेट्राेल
{1 जनवरी 2020 को भारतीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 4,638 रुपए प्रति बैरल थी।
{14 मार्च काे यह 48.33% घटकर 2,396 रु. प्रति बैरल रह गई।
{पेट्रोल की कीमत 8.11% घटकर 76.04 से 69.87 रु. पर पहुंची। डीजल की कीमत भी 7.87% तक ही कम हुई है।
{14 दिन में पेट्रोल का बेस प्राइस 4.79 रु. घटकर 28.18 रु. रह गया है। लेकिन कंपनियों ने 1.88 रु. का ही फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया।
{अगर कंपनियां कच्चे तेल की गिरावट का सारा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाती तो पेट्रोल की कीमत 36 रुपए तक कम होगी।
(तेल के दाम पेट्राेल-डीजल की कीमतें राेज बदलती हैं।)
भास्कर न्यूज . नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले तीन माह में 48.33% तक गिर चुकी हैं। लेकिन, तेल कंपनियाें ने इस दाैरान अाम लाेगाें के लिए पेट्राेल-डीजल िसर्फ 8% तक ही सस्ता किया। इसी बीच, केंद्र सरकार ने भी कच्चा तेल सस्ता हाेने का पूरा फायदा अाम लाेगाें काे देने के बजाय खजाना भरने का फैसला किया है। सरकार ने शनिवार काे पेट्राेल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3-3 रुपए बढ़ा दी। सरकारी नाेटिफिकेशन के अनुसार स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए अाैर राेड सेस में एक रुपए का इजाफा किया गया है। पेट्राेल-डीजल की कीमताें में यह 8 साल की सबसे बड़ी वृद्धि है। हालांकि इसका अाम अादमी पर असर नहीं हाेगा। इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियाें के अनुसार एक्साइज ड्यूटी के कारण अभी खुदरा कीमतें बढ़ने की अाशंका नहीं है। शेष पेज 13 पर