पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरसों की तौल में गड़बड़ी पर किसानों का हंगामा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रही लक्ष्मीगंज मंडी

घाटीगांव के झाला गांव के किसान की लक्ष्मीगंज मंडी के व्यापारी द्वारा तौल में 28 किलो सरसों अधिक लेने और उसके बदले रकम नहीं देने पर शनिवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। फलस्वरूप सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक लक्ष्मीगंज मंडी बंद करनी पड़ी। मंडी प्रशासन द्वारा तौल कांटों की जांच, किसानों की जिंस की खरीद पर आड़त नहीं काटने और तुरंत नगद भुगतान की व्यापारियों को हिदायत के बाद मामला शांत हुआ।

झाला गांव के एक किसान ने शुक्रवार को लक्ष्मीगंज मंडी के व्यापारी राधे गुर्जर को सरसों बेची थी। शनिवार को किसान कृषि उपज मंडी के दफ्तर में किसान नेता जसवंत झाला को लेकर व्यापारी की शिकायत करने पहुंचा। मौखिक तौर पर की गई शिकायत में किसान ने बताया कि व्यापारी राधे गुर्जर ने तौल में गड़बड़ी कर उसकी 28 किलो सरसों अधिक ले ली। इसके बदले रकम नहीं दी। किसान का आरोप था कि व्यापारी इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटाें से भी गड़बड़ कर रहे हैं। किसानों के हंगामे को बढ़ता देखकर मंडी कर्मचारी तौल कांटों की जांच करने पहुंचे। दो तौल कांटे जब्त भी किए गए लेकिन बाद में उन्हें सही पाए जाने पर वापस कर दिया गया। कृषि उपज मंडी लक्ष्मीगंज के सचिव देवेंद्र जादौन का कहना है कि व्यापारियों को हिदायत दी गई है कि वे किसानों की जिंस पर आड़त नहीं काटेंगे, तौल सही करेंगे।

खबरें और भी हैं...