पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ससुर ने छेड़ा, पति से शिकायत की तो उसने प्रेमिका के साथ मिलकर पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| गोला का मंदिर क्षेत्र के न्यू शंकरपुरी में पति के साथ शराब पीकर आए ससुर ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर सास ने बहू को कमरे में बंद कर मारपीट की। बाद में पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर प|ी के साथ मारपीट की। पति व उसके परिजन द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ से परेशान महिला ने गोला का मंदिर थाने में प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी हीरा सिंह के मुताबिक, रिपोर्ट में युवती ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2016 हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही उसके ससुर उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा। जब इसकी शिकायत पति से की तो उसने भी मारपीट की और सास ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके कुछ दिन तक ठीक रहा लेकिन फिर से ससुर ने छेड़छाड़ की। विगत 24 फरवरी की रात पति व ससुर शराब के नशे में उसके कमरे में पहुंचे और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर दोनों वहां से चले गए। इसके बाद सास वहां आ गई और उसे कमरे में बंद कर मारपीट की। घटना के बाद 9 मार्च को पति ने उसे कमरे में बंद कर उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वीडियो बनाकर उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पति ने उसका सिर दीवार में मारकर फोड़ दिया।
खबरें और भी हैं...