15 तक पूर्ण करें भवन गणना का कार्य: माकिन
ग्वालियर| जनगणना का कार्य राष्ट्रीय महत्व का प्राथमिकता वाला कार्य है। यह कार्य समय सीमा में पूर्ण होना है। सभी जोनल चार्ज जनगणना अधिकारी सुनिश्चित करें कि 15 मार्च तक भवन गणना का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। यह निर्देश नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी संदीप उक्ताशय ने शुक्रवार को जनगणना की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।