पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Fire From Foam Warehouse In Mochi Oli Reached Three Floors Saved Life By Jumping On Neighbor39s Roof

मोची ओली में फोम के गोदाम से लगी आग, तीन मंजिल तक पहुंची, पड़ोसी की छत पर कूदकर बचाई जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोची ओली की संकरी गली में स्थित एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग मकान के निचले हिस्से से धधकी, जहां मकान मालिक ने फोम का गोदाम बना रखा था। चंद मिनटों में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय मकान में मौजूद लोगों ने पड़ोसी की छत से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन वृद्ध दंपती का देर रात तक कुछ पता नहीं लगा था। कुछ लोगों का कहना था कि उन्हें बचा लिया गया है, जबकि कुछ लोगों ने उनके अंदर फंसे होने की जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ी पानी और फोम फेंका जा चुका था लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई है।

टीआई कोतवाली विवेक अष्ठाना ने बताया कि मोची ओली में हरीश शिवहरे रहते हैं। उनका तीन मंजिला मकान है, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर फोम का गोदाम बना हुआ है। बुधवार रात करीब 10 बजे अचानक फोम के गोदाम से धुआं उठने लगा। दूसरी मंजिल पर हरीश और उनके परिजन मौजूद थे। धुआं जब कमरे में भरा तो इन लाेगों का दम घुटा। यह लोग छत की तरफ भागे। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। इन लोगों ने पड़ोसी की छत पर छलांग लगाई। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंचीं। आग बुझाने के प्रयास देर रात तक जारी रहे। टीआई अष्ठाना ने बताया कि हरीश, उनकी प|ी राधा, तीन बच्चे, बहन और भाई को पड़ोसी के घर भिजवा दिया गया है। यहां से उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन हरीश के माता-पिता के बारे में कोई सूचना नहीं है। कुछ लोग उनके मकान के अंदर फंसे होने की जानकारी दे रहे हैं ताे कुछ लोगों का कहना है उन्हें सुरक्षित निकाला जा चुका है।

पूरा बाजार खतरे में

मोची ओली, यहां करीब एक सैकड़ा दुकान और घर हैं। पूरे बाजार में फोम और तेजाब का काम होता है। घर के निचले हिस्से में गोदाम और ऊपर लोगों ने मकान बना रखे हैं। ऐसे में पूरा बाजार खतरे में है।

15 मिनट में पहुंच पाई फायर ब्रिगेड

बुधवार रात को जब आग लगी तो यहां 15 मिनट में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी अंदर पहुंच पाई। गली संकरी थी, घरों के बाहर लोगों ने सामान रखा था। जिससे फायर ब्रिगेड निकलने की जगह ही नहीं बची।

घर में फंसी महिला एवं बच्चे जो सुरक्षित निकाले गए।

मोची ओली में फोम के गोदाम एवं घर में लगी आग। फोटो: भास्कर
खबरें और भी हैं...