पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले शराब पिलाई, फिर गला घोंटकर कर मार डाला, लाश ट्रैक पर फेंक दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम के ड्राइवर की ढाई महीने पहले हत्या करने वाला उसका दोस्त ही निकला। दोस्त ने अपनी प|ी, बेटे और बेटे के दोस्त के साथ मिलकर ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या की थी, फिर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे यह हादसा लगे। हत्या आशनाई के चलते की गई थी। हत्यारे की प|ी और मृतक के बीच दोस्ती थी, जिसके चलते उसकी बदनामी हो रही थी। बार-बार मना करने के बाद भी वह घर पर आता था। इस कारण उसकी हत्या की गई।

एएसपी क्राइम पंकज पांडे ने बताया कि 20 दिसंबर 2019 को कांच मिल इलाके में स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था। उसके दोनों पैर कटे थे। मृतक की पहचान अखिलेश पुत्र अयोध्या प्रसाद साहू (40) निवासी नाका चंद्रबदनी के रूप में हुई। पहले उसकी मौत हादसा नजर आ रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से खुलासा हुआ कि उसकी मौत गला घोंटने की वजह से हुई थी। इसकी पड़ताल के लिए सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, टीआई हजीरा आलोक परिहार और उनकी टीम को लगाया। अखिलेश के बारे में पता किया तो सामने आया कि वह पेशे से ड्राइवर था।

नगर निगम में कचरे की गाड़ी चलाता था। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई तो उसमें 18 दिसंबर के बाद से एक भी कॉल नहीं हुआ था। उसके मोबाइल पर आखिरी कॉल मुश्ताक खान निवासी अवाड़पुरा का था। इस बारे में पड़ताल की गई तो पता लगा कि मुश्ताक के घर अखिलेश का अक्सर आना-जाना था। आसपास के लोगों ने बताया कि अखिलेश और मुश्ताक की प|ी अंजुम के बीच दोस्ती थी, इसे लेकर इन दोनों में झगड़ा भी हुआ था।

पुलिस की गिरफ्त में नगर निगम के ड्राइवर की हत्या करने वाले आरोपी।

मना करने पर भी नशे में जबरन घर में घुस आता था

पुलिस ने मुश्ताक को राउंड अप किया। उससे जब पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि अखिलेश की वजह से उसकी बहुत बदनामी हो रही थी। अंजुम भी उसे घर आने से मना करती थी, इसके बाद भी वह शराब के नशे में जबरन घर में घुस आता था। इस कारण 18 दिसंबर को उसे मारने का प्लान बनाया। उसे रात में घर बुलाया। यहां उसके साथ शराब पी। फिर बेटे सौरभ, उसके दोस्त सलमान और प|ी अंजुम के साथ मिलकर साफी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन सौरभ अपने मामा की नैनो गाड़ी लेकर आया और उसमें लाश रखकर कांच मिल के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दी। जिससे यह हत्या नहीं हादसा लगे।
खबरें और भी हैं...