प्रभु धर्मनाथ का पहला मंदिर तानसेन नगर में बनेगा पंच कल्याणक महोत्सव में प्रतिमा की शुद्धि होगी
शहर में भगवान धर्मनाथ का पहला मंदिर तानसेन नगर में बनेगा। फूलबाग मैदान में 15 मार्च से आयोजित पंच कल्याण महोत्सव में प्रतिमा की शुद्धि के बाद मंदिर में भगवान धर्मनाथ की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भगवान धर्मनाथ की अष्टधातु की प्रतिमा ग्वालियर के प्रभात राय स्टूडियो में तैयार की गई है।
मंदिर का निर्माण स्टेट बैंक चौराहे के पास स्थित न्यू कॉलोनी में किया गया है। मंदिर की नींव 4 जुलाई 2019 में की गई थी। मंदिर का निर्माण अगस्त में किया गया था। मंदिर का निर्माण अगस्त 2019 शुरू हो हुआ था। मंदिर इस साल जनवरी में तैयार हुआ। भगवान धर्मनाथ का मंदिर 300 वर्गफुट में मनाया गया है।
इस क्षेत्र में कोई भी जैन मंदिर नहीं होने के कारण तानसेन नगर के भक्तों को गोपाचल पर्वत या लोहामंडी जैन मंदिर में दर्शनों के लिए जाना पड़ता था। यहां के लोगों ने मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज से मंदिर बनाने के लिए अाग्रह किया था। तब कुछ एक भक्तों ने मंदिर के लिए अपनी जमीन दान में दी।
फूलबाग बना अयोध्या नगरी, निकाली बाइक रैली
पंच कल्याणक महोत्सव के लिए फूलबाग को अयोध्या नगरी के रूप में तैयार किया गया है। फूलबाग में श्रीमद् जिनबिंब पंच कल्याणक महोत्सव, विश्वशांति महायज्ञ अौर गजरथ समारोह का शुभारंभ रविवार सुबह कलश यात्रा के साथ होगा। मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज अौर मुनिश्री विजयेष सागर महराज, क्षुल्लकश्री विशोत्तर सागर महाराज, प्रतिष्ठाचार्य अजित कुमार शास्त्री अौर सह प्रतिष्ठाचार्य चंद्रप्रकाश जैन के सानिध्य रविवार से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला में बताया कि पंच-कल्याणक महोत्सव पत्थर को भगवान बनाने की प्रक्रिया है। तीर्थंकर बनने की पांच घटनाएं होती हैं। गर्भ, जन्म, वैराग्य, केवल ज्ञान और मोक्ष।
शोभायात्रा में शामिल होंगे हाथी, घोड़े
रविवार सुबह 7 बजे नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलशयात्रा में हाथी, बग्घियां अौर घोड़े शामिल थे। रथों में भगवान महावीर स्वामी, पार्श्वनाथ और आदिनाथ की प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी। कलशयात्रा गस्त का ताजिया, राममंदिर, फालका बाजार, शिंदे की छावनी होती हुई फूलबाग पहुंचेगी। वहीं शनिवार सुबह गोपाचल पर्वत से जैन समाज के युवाओं ने आह्वान वाहन रैली निकाली। रैली फूलबाग, लोहामंडी, हजीरा, मुरार, थाठीपुर, फूलबाग, इंदरगंज, गस्त का ताजिया होती हुई नई सड़क पहुंची। वहीं पंच कल्याणक महोत्सव में शहर से बाहर से अाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अायोजन स्थल पर रुकने की व्यवस्था भी की गई है।
200 किलो वजन की है प्रतिमा
मंदिर में मुख्य प्रतिमा भगवान धर्मनाथ की होगी। धर्मनाथ की प्रतिमा 25 इंच ऊंची 200 किलो वजनी है। इसके अलावा मंदिर में 11 इंच की भगवान शांतिनाथ अौर आदिनाथ की प्रतिमा की भी स्थापना होगी। इसके अलावा 9 इंच की भगवान पार्श्वनाथ, मुनि सुव्रतनाथ, चंद्रप्रभु, वासपूज्य अौर नेमिनाथ की प्रतिमा की स्थापना होगी।
भगवान धर्मनाथ की इस प्रतिमा की होगी स्थापना।