- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News First The Holiday Of Holi Then The Staff Did Not Get The Result Did Not Pick Up Garbage From The City For Two Days
पहले होली की छुट्टी, फिर स्टाफ नहीं आया नतीजा... दो दिन से शहर से नहीं उठा कचरा
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने ईको ग्रीन को अंतिम चेतावनी पत्र दिया था। इसके बाद भी काम कोई सुधार नहीं दिख रहा है। शहर में होली की छुट्टी के बाद भी दूसरे दिन कचरा नहीं उठा। इस वजह से 800 टन से ज्यादा कचरा विभिन्न जगहों पर पड़ा रहा। शहर के बाजारों की सड़कों पर दोने और पानी के गिलास उड़ते नजर आए। नगर निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि कचरा गुरुवार से उठाना शुरू कर दिया है। इसे उठाने में एक दिन का वक्त और लगेगा।
साल 2017 से जिम्मेदारी संभालने के बाद ईको ग्रीन को 66 वार्डों के हर घर से रोज कचरा कलेक्शन और सेग्रीगेशन करना था। अभी तक कंपनी 100 प्रतिशत जिम्मेदारी हाथों में नहीं ले पाई है। इसको लेकर पहले 20 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया था। अब अंतिम चेतावनी पत्र दिया गया है। इसके बाद भी कंपनी काम ठीक से नहीं कर रही है।
जानिए... शहर में कहां, कैसे रहे हालात
{मोती तबेला मार्ग: यहां पर खान-पान की दुकानों से निकला कचरा सड़क के पास ही पड़ा रहा। दो दिन से कचरा नहीं उठने से दुकानदार परेशान हैं।
{ सिटी सेंटर एसपी आॅफिस: यहां आॅफिस की चारदीवारी के पास आसपास से निकला कचरा पड़ा रहा। उसमें जानवर अपना भोजन तलाशते दिखे।
{ सूर्य नगर तिराहा- शब्द प्रताप आश्रम के पास स्थित सूर्य नगर तिराहे पर कचरा नहीं उठा। यहां पर लोगों को दिन के वक्त निकलने में परेशानी हुई।
{ उरवाई गेट: विनय सेक्टर-3 के प्रवेश मार्ग पर ही दो दिन का कचरा काफी मात्रा में सड़क पर पड़ा रहा। यहां भी जानवर कचरे में भोजन तलाशते रहे।
लापरवाही की तस्वीर... जिला न्यायालय के सामने गली में कचरे का ढेर
होली की वजह से कचरा नहीं उठ पाया, अब सफाई में तेजी लाएंगे
-श्रीकांत कांटे, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम