बेटियों को समाज में दिलवाएं समान अधिकार
{शिविर में अतिथियों के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं।
ग्वालियर | युवाओं को सफल होने के लिए सही दिशा में प्रय| करना चाहिए। साथ ही महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है और बेटियों को समाज में समान अधिकार दिलवाएं। यह बात इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित उपासना शर्मा ने कही। वे आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। विवेकानंद नीडम में आयोजित शिविर में बौद्धिक सत्र भी हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. रविकांत अदालतवाले, डॉ. मनोज अवस्थी, थाना प्रभारी रामनरेश यादव और मनीष करवडे मौजूद रहे।
City plus