पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालिका मुक्केबाज अाैर काेच सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाटीपुर कन्या विद्यालय में प्रतिभावान बालिका बॉक्सर के साथ सम्मानित महिला कोच।

ग्वालियर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या विद्यालय थाटीपुर में रविवार को बालिका मुक्केबाजों के साथ महिला कोच को ग्वालियर बॉक्सिंग एसोसिएशन और दर्पण खेल संस्थान ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आयोजित इस समारोह में वर्षभर श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाली मुक्केबाजों को पुष्पहार के साथ मिठाई खिलाकर सम्मान दिया। इसी तरह बालिकाओं को इस खेल में महारथ दिलाने वाली महिला प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सचिव और कोच व रियल हीरो अवार्डी तरनेश तपन ने बताया कि कोच में मोनिका कालिया और आशी कनौजिया सम्मानित हुईं। जबकि बालिकाओं में राधा पाल, मधु पुष्कर, कशिश वाजपेयी, तमन्ना रजक, रीतू शर्मा, मानसी शर्मा, पलक अग्रवाल, अनुष्का वर्मा, आरती गहलोत, वर्षा दंडौतिया और शिवानी सिंह आिद के नाम शामिल हैं। इस समारोह के दौरान सहायक बॉक्सिंग कोच नरेंद्र दादौरिया, दिवाकर राजावत और अजय दंडौतिया आदि लोग उपस्थित थे
खबरें और भी हैं...