पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मप्र सहित 6 राज्यों में ओले और बारिश, फसलें तबाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली-एनसीआर अाैर उत्तर भारत में शनिवार दाेपहर बाद अचानक माैसम बदल गया। तेज हवाअाें के साथ बारिश हुई अाैर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा अाैर बिहार के कुछ इलाकाें में काफी अाेले गिरे। इससे गेहूं अाैर सरसाें की फसलें बिछ गई। मप्र में मुरैना के अंबाह क्षेत्र के करीब 13 गांवाें और शहडाेल के साेहागपुर, जैतपुर, बुढ़ार, अनूपपुर के पुष्पराजगढ़, जैतहरी, बेनीबारी, डिंडाेरी के करांजिया, सिवनी के बरघाट, छिंदवाड़ा के चाैरई, उमरिया अाैर छतरपुर में अाेले गिरे। जबकि सीधी के सिंहावल व शहडाेल के जैतपुर में दाे इंच और सिंगराैली के सरई अाैर चितरंगी में डेढ़ इंच पानी बरसा। -पढ़ें पेज 13

मुरैना में ओले गिरे।

इसलिए गिरे इतने अाेले

भारतीय मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बीच बादलों में 5 किमी पर होने वाला चिलिंग लेवल नीचे 2 किमी से 2.5 किमी पर आ जाने की वजह से बारिश हुई। इसमें जमे हुए बादल ओलों के रूप में जमीन पर गिरे।
खबरें और भी हैं...